पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साउथ दिल्ली में अब पार्किंग के लिए देने होंगे 20 रुपए प्रति घंटे

साउथ दिल्ली में अब पार्किंग के लिए देने होंगे 20 रुपए प्रति घंटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{महंगाई की मार, पार्किंग में 8 गुना वृद्धि

भास्करन्यूज |नई दिल्ली

बेतहाशाबढ़ती महंगाई पर सत्ता में आसीन भाजपा ने दक्षिणी दिल्ली में रहने वाले लोगों को पार्किंग शुल्क में कई गुणा वृद्धि करते हुए जबरदस्त झटका दिया है। दक्षिणी दिल्ली में रहने वाले लोगों को अब कार पार्क करने के लिए 20 रुपए प्रति घंटा और दुपहिया वाहन पार्क करने के लिए 10 रुपए प्रति घंटा का भुगतान करना होगा। इससे पहले कार का दस रुपए में चार घंटा और दुपहिया वाहन के लिए 5 रुपए प्रति घंटा निगम को भुगतान करना पड़ता था। जिसमें वाहन मालिकों को कार के लिए का 2.50 रुपए प्रति घंटा और दुपहिया वाहन के लिए 1.25 रुपए भुगतान करना पड़ता था। गुरुवार को दक्षिणी निगम के स्थाई समिति के बैठक में स्थाई समिति के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय अपने पद से इस्तीफा देने के बाद जाते-जाते दक्षिणी दिल्ली के लोगों पर विपक्ष के विरोध के बाद भी इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। अब इस प्रस्ताव को अगले सदन के पटल पर लाकर लागू कर दिया जाएगा। स्थाई समिति के अध्यक्ष ने बताया कि नई पार्किंग दर के लागू होने के बाद दक्षिणी दिल्ली में भीड़-भाड़ कम करने में सहायता मिलेगी।

निगम की नई पार्किंग दरों के अनुसार अब चार पहिया वाहनों के लिए 20 रुपए से लेकर अधिकतम 100 रुपए और दोपहिया वाहन को 10 रुपए न्यूनतम से 50 रुपए अधिकतम 24 घंटे तक के लिए चुकाना होगा। नेता सदन सुभाष आर्य ने बताया कि नई दरों के अनुसार कार के लिए 100 रुपए और दोपहिया वाहन के लिए 50 रुपए की पर्ची लेने के बाद उसी पर्ची पर 24 घंटे में जितनी बार चाहें वाहन लेकर आ-जा सकते हैं। कार का मासिक पास 1200 रुपए और दोपहिया वाहनों के लिए 600 रुपए रखा गया है।

नेता सदन ने बताया कि इससे पहले पीक आवर में और जोन वाइज 10 रुपए घंटे तक वाहनों से 3 घंटे तक 50 रुपए पार्किग शुल्क वसूलने की योजना बनाई गई थी।







पार्किंग पर अधिकारियों द्वारा लाए गए प्रपोजल का अध्ययन करने के बाद अवैध वसूली रोकने के लिए सभी पार्किंग में 20 रुपए प्रति घंटा के दर से समान दर से पार्किंग शुल्क वसूलने का निर्णय लिया गया है।