- Hindi News
- आरएलडी कार्यकर्ताओं ने रोका दिल्ली का पानी
आरएलडी कार्यकर्ताओं ने रोका दिल्ली का पानी
{दिल्ली के दो जल संयंत्र प्रभावित
भास्करन्यूज | नई दिल्ली
तुगलकरोड स्थित राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया चौधरी अजीत सिंह के बंगले को खाली कराए जाने से नाराज उनके समर्थकों ने गुरुवार को गंगा नदी से गंग नहर के जरिए दिल्ली को रहे गंगा जल की आपूर्ति को रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित गंग नहर के रेग्यूलेटर को बंद कर दिया, जिससे जलापूर्ति बंद हो गई। इससे दिल्ली स्थित दो जल संयंत्र से पानी के उत्पादन में गिरावट गई। देर शाम तक गंग नहर पर कार्यकर्ताओं का कब्जा रहा।
एनडीएमसी ने दिल्ली के 12 तुगलक रोड स्थित रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह की कोठी को खाली कराने के लिए पिछले दिनों बंगले का बिजली-पानी कनेक्शन काट दिया था। इसके अगले दिन अजित सिंह ने बंगला खाली कर दिया था। लेकिन एनडीएमसी की इस कार्रवाई से नाराज भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 18 अगस्त को मुरादनगर में गंग नहर पर स्थित रेग्यूलेटर को बंद करने की चेतावनी दी थी। बिजली-पानी कनेक्शन काटने से दो दिन पहले बंगला खाली कराने गए एनडीएमसी के कर्मचारियों के खिलाफ आरएलडी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था।
दोसंयंत्र प्रभावित: गंगनहर का रेग्यूलेटर बंद करने से दिल्ली के दो बड़े जल संयंत्र सोनिया विहार और भागीरथी जल शोधन संयंत्रों का उत्पादन गिर गया है। इन दोनों संयंत्रों की क्षमता 240 एमजीडी है। इनसे पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली में पानी की आपूर्ति की जाती है।
बोर्डने किया वैकल्पिक उपाय: जलबोर्ड ने जल संकट से निजात पाने के लिए वजीराबाद बैराज स्थित जलाशय से कच्चा पानी लेने का फैसला किया है। फिलहाल यमुना में पानी होने से इसका उपयोग किया जा सकता है।