पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी ने जिनपिंग के साथ डिनर में भी उठाए चीनी घुसपैठ पर सवाल

मोदी ने जिनपिंग के साथ डिनर में भी उठाए चीनी घुसपैठ पर सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीनकेराष्ट्रपति शी-जिनपिंग बुधवार रात अहमदाबाद के रिवर फ्रंट पर डिनर कर रहे थे। लेकिन तब उन्हें उम्मीद नहीं होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे कुछ मुश्किल सवाल कर लेंगे। लेकिन मोदी ने उनसे पूछ लिया कि आखिर क्या वजह है कि सीमा पर चीनी सेना की घुसपैठ की लगातार सूचनाएं आती हैं। मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को चीनी वीसा नहीं देने और कश्मीर के नागरिकों को स्टेपल वीसा देने के मामलों को भी सामने रखा। मोदी ने सधे शब्दों में ये मुद्दे उठाए। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक इस बात का ध्यान रखा गया कि ऐसे सवाल पूछना कूटनीतिक तौर पर विफल नहीं हो जाए। चीन के सामने मजबूत सरकार का चेहरा दिखाने की कवायद अहमदाबाद के डिनर तक सीमित नहीं रही। गुरुवार सुबह जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चीन के राष्ट्रपति से मिलीं तो उन्होंने भी सीमा विवाद पर बात की। जब मोदी ने चीन के राष्ट्रपति के साथ अपना बयान पढ़ा तो उन्होंने फिर सभी मसलों को उठाया।

चीन के फिल्म उद्योग पर भारत की नजर

भारत-चीनके बीच फिल्म निर्माण क्षेत्र में भी करार हुआ है। भारत की नजर चीन के बड़े फिल्म उद्योग पर है। भारत में हर साल 200 नए सिनेमा स्क्रीन बन रहे हैं, तो चीन में हर साल 3,000 स्क्रीन। भारत में अभी 11 हजार सिनेमा स्क्रीन हैं। चीन में यह संख्या 22 हजार से ज्यादा है। भारत और चीन के बीच नए करार के तहत जो फिल्में बनेंगी उन्हें राष्ट्रीय फिल्म का दर्जा दिया जाएगा। भारतीय फिल्मकारों के लिए चीन में शूटिंग करना आसान होगा। गोवा फिल्म फेस्ट में भी चीन पर फोकस रहेगा। अमिताभ बच्चन के साथ जैकी चेन को भी आमंत्रित करने की तैयारी है।