- Hindi News
- पांच साल में हर आदमी मोबाइल से पहुंच पाएगा सरकार तक
पांच साल में हर आदमी मोबाइल से पहुंच पाएगा सरकार तक
केंद्रीयदूरसंचारएवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अगले पांच साल के अंदर देश के आखिरी आदमी की भी पहुंच सरकार तक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले पांच साल के अंदर मोबाइल के माध्यम से हर व्यक्ति की पहुंच सरकार तक सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम शुरू किया है। इसके लिए प्रारंभिक तौर पर सभी मंत्रालय और राज्यों की ओर से उत्साहजनक नतीजे प्राप्त हुए हैं। दूरसंचार मंत्री ने यह जानकारी अपने जर्मनी दौरे के दौरान बर्लिन में वहां के वाइस चांसलर सिगमार गेबरियल और इंफोसिस के सीईओ तथा एमडी विशाल सिक्का को अलग मुलाकातों में दी।
भारत में इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में निवेश हासिल करने के उद्देश्य से इन दिनों प्रसाद जर्मनी दौरे पर हैं। यहां पर वह चार शहरों में इसके लिए आयोजित होने वाले रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने जर्मनी के वाइस चांसलर, जो वहां के आर्थिक मामलों के तथा ऊर्जा मंत्री भी हैं, को कहा कि जर्मनी भारत का पुराना दोस्त है। हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र में जर्मनी से निवेश हो। उन्होंने इंफोसिस को भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का पार्टनर बनने के लिए भी आमंत्रित किया। जर्मनी के वाइस चांसलर और विशाल सिक्का दोनों ने नई सरकार की ओर से पारदर्शिता और निवेश के लिए बेहतर वातावरण बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।