- Hindi News
- कांग्रेस विधायक ने किया अपनी ही पार्टी की हार का दावा
कांग्रेस विधायक ने किया अपनी ही पार्टी की हार का दावा
बगावती तेवरों के बाद शारदा को पार्टी से किया जा सकता है निष्कासित
गणेशभट्ट | नई दिल्ली
बल्लभगढ़से कांग्रेस विधायक और हुड्डा सरकार की मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने अपनी ही पार्टी कांग्रेस की हार का दावा किया है। राठौर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को चुनौती देते हुए कहा है कि वह कांग्रेस को जिताकर दिखाए। यह बोलते-बोलते वे बेहद भावुक हो गईं और फफक-फफक कर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि तंवर पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। वह बल्लभगढ़ से कमजोर उम्मीदवार उतारना चाहते हैं। शारदा ने चैलेंज देते हुए कहा कि यदि तंवर बल्लभगढ़ से कांग्रेस को जिता दें तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगी। वहीं शारदा की मुखालफत के बाद कांग्रेस ने उन्हे पार्टी से बाहर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
मालूमहै पार्टी को कौन कमजोर कर रहा है: शारदाके आरोपों पर पलटवार करते हुए तंवर ने कहा कि यह सबको मालूम है कि पार्टी को कौन कमजोर कर रहा है। उनका इशारा शारदा भाजपा नेताओं के बीच हुई मुलाकात पर था। तंवर स्क्रीनिंग कमेटी के भीतर बाहर शारदा का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने राठौर का विरोध करते हुए ऐसे नेताओं टिकट देने की बात कही है। उन्होंने कहा था कि कुछ नेता विरोधी पार्टियों के संपर्क हैं और ऐसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। इसी बयान से शारदा खफा हैं।