पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता के बीच रखेंगे केंद्र की खामियां

जनता के बीच रखेंगे केंद्र की खामियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसपार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में दिल्ली की मोदी सरकार के कामकाज को मुद्दा बनाएगी। पार्टी ने फैसला किया है कि केंद्र सरकार के 100 दिन में सामने आई खामियों को हरियाणा की जनता के सामने रखा जाएगा। यह फैसला गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस प्रचार समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि हरियाणा में प्रचार के लिए कांग्रेस अपने 40 नेताओं को प्रचार के लिए मैदान में उतारेगी। प्रचार समिति की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व सांसद नवीन जिंदल की अध्यक्षता में हुई।

बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के प्रत्येक माध्यम का इस्तेमाल करेगी। इसमें हाईटेक प्रचार से लेकर घर घर जाकर संपर्क करना शामिल है। हाईटेक प्रचार के लिए कांग्रेस खासतौर पर एक टीम बनाएगी। यह टीम इंटरनेट के विभिन्न माध्यमों, जैसे कि सोशल नेटवर्किंग साइट सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रचार संभालेगी। इसके अलावा टीवी, मोबाइल फोन शॉर्ट फिल्म्स के जरिए भी प्रचार किया जाएगा। प्रचार के इन साधनों में जहां पार्टी हुड्डा सरकार के कार्यकाल का गुणगान करेगी, वहीं दूसरी ओर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधने की तैयारी है। शकील अहमद के मुताबिक, प्रचार में यह भी बताया जाएगा कि कांग्रेस के पास सक्षम नेतृत्व है जबकि हरियाणा में भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है। यहां कोई ऐसा नेता नहीं है जो अपने दम पर जनता से वोट मांग सके।

शकील का कहना है कि राज्य विधानसभा का चुनाव होने के बावजूद हरियाणा की जनता से प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। परिवारवाद पर कांग्रेस नरम: राजनीति में परिवारवाद के मुद्दे पर कांग्रेस नरम नजर रही है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कई मौजूदा नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट की पैरवी की गई है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद इस मुद्दे पर शकील अहमद ने कहा कि पार्टी परिवारवाद की समर्थक नहीं है लेकिन यदि किसी नेता के परिवार से कोई चुनाव जीत सकने वाला उम्मीदवार हो तो उसे टिकट देना गलत नहीं है। वहीं उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पर शकील ने कहा कि इसमें कुछ समय लग रहा है, लेकिन जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद उम्मीदवारों के नाम घोषित होंगे। वहीं पार्टी अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी टिकट देने के मामले में बाहरी उम्मीदवारों के मुकाबले स्थानीय कार्य