पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारुति ने कलसी को सौंपी मार्केटिंग सेल्स की कमान

मारुति ने कलसी को सौंपी मार्केटिंग सेल्स की कमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारुतिसुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मयंक पारीक के इस्तीफे के बाद आरएस कलसी को घरेलू मार्केटिंग और सेल्स विभाग का प्रमुख बनाया है। वे अभी तक कंपनी में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (पार्ट्स और एसेसरीज) के तौर पर काम कर रहे थे। मारुति की ओर से गुरुवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव कंपनी के अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग कारोबार को पहले की तरह देखते रहेंगे। दोनों अधिकारी कंपनी के एमडी केनिची आयूकावा को रिपोर्ट करेंगे। मारुति ने शीर्ष पदों पर यह बदलाव मयंक पारीक के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद किया है।

30साल का साथ

कलसीने मारुति में इंजीनियर के तौर पर 1984 में अपना कॅरिअर शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। इसमें वेंडर डेवलपमेंट, सप्लाई चेन, पार्ट्स इंस्पैक्शन एंड इंजीनियरिंग विभाग शामिल हैं। उनकी अगुआई में मारुति फाइनेंस और मारुति ट्रू वैल्यू ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।

^कलसीको उपभोक्ताओं की जरूरतों और प्राथमिकताओं की भली-भांति पहचान है। दोनों अधिकारियों की मदद से मारुति घरेलू बाजार में अपनी पहचान और मजबूत करेगी। हर साल 20 लाख वाहन बेचने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेगी।\\\' -केनिचीआयूकावा, एमडी,मारुति सुजुकी इंडिया