पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वावलंबन पेंशन योजना के तहत मार्च तक 80 लाख लोगों को लाने का लक्ष्य : पीएफआरडीए

स्वावलंबन पेंशन योजना के तहत मार्च तक 80 लाख लोगों को लाने का लक्ष्य : पीएफआरडीए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | सरकारने स्वावलंबन पेंशन योजना के तहत अगले साल मार्च तक 80 लाख अंशधारक बनाने का लक्ष्य रखा है। स्वावलंबन योजना केंद्र सरकार की वित्तीय समावेशन की महत्वाकांक्षी जन-धन योजना का हिस्सा है। पेंशन नियामक पीएफआरडीए चेयरमैन आरवी वर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वे यहां ‘न्यूनतम सरकारी दखल के साथ अधिकतम कामकाज’ विषय पर आयोजित स्कॉच सम्मेलन से इतर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, \\\"स्वावलंबन योजना के तहत फिलहाल अंशधारकों की संख्या करीब 30 लाख है।

इस पेंशन योजना के तहत आबादी के सबसे निचले तबके को शामिल करने का लक्ष्य है। इसके लिए बैंकिंग क्षेत्र पीएफआरडीए और वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है।\\\' वर्मा ने कहा, \\\"जन-धन योजना के तहत आने वाले उत्पाद बड़ी आबादी तक पहुंचने चाहिए। बैंकों को वास्तविक रूप से नीचे तक पहुंचना होगा। उत्पाद सस्ते हों और इन्हें कम से कम लागत पर मुहैया कराया जाना चाहिए।\\\'