जिवी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लांच
नई दिल्ली | फीचरफोन निर्माता कंपनी जिवी ने गुरुवार को 1,999 रुपए में अपना पहला बहुत किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि देश में अब तक का यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। दिल्ली स्थित कंपनी ने दो लाख फोन बेचने का लक्ष्य बनाया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज आनंद ने कहा, हमारा इरादा साफ है। हम मुनासिब दाम पर अच्छा स्मार्टफोन पेश करना चाहते हैं। हम बहुत कम मुनाफे पर यह काम कर रहे हैं। कंपनी आने वाले सप्ताहों में कुछ और नए फोन लाएगी। इस जेएसपी20 मोबाइल में दो सिम, 3.5 इंच की स्क्रीन, एक गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर एवं एंड्रायड जिंजरब्रेड ओएस जैसी खूबियां हैं। इसमें 128एमबी का रैम, 256एमबी की मेमोरी (जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है) 2एमपी कैमरा और 1350 एमएएच बैटरी भी है। इसे अमेजन डॉट इन पर बेचा जाएगा।
कीमत
~ 1,999