पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 28 सालों से शीर्ष पांच में नहीं आया भारत

28 सालों से शीर्ष पांच में नहीं आया भारत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | दिल्लीकॉमनवेल्थ गेम्स, ग्वांगझू एशियाड, लंदन ओलिंपिक और ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार सफर अब अपने अगले पड़ाव इंचियोन में पहुंच गया है। जहां वह 17वें एशियाई खेलों में 28 साल बाद पदक तालिका में शीर्ष पांच देशों में स्थान हासिल करने की कोशिश करेगा। भारत एशियाई खेलों की पदक तालिका में आखिरी बार शीर्ष पांच देशों में 1986 में दक्षिण कोरिया के सोल में रहा था। तब भारत को पांचवां स्थान मिला था। ग्वांगझू में भारत छठे स्थान पर रहा था, जबकि इससे पहले भारत को 2006 के दोहा एशियाड में आठवां, 2002 के बुसान एशियाड में सातवां, 1998 के बैंकॉक एशियाड में नौंवां और 1994 के हिरोशिमा एशियाड में आठवां स्थान मिला था।