पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी कोच को बुला सकती है पुलिस

आरोपी कोच को बुला सकती है पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | दिल्लीपुलिस महिला खिलाड़ी के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जिम्नास्ट और जिम्नास्टिक कोच को जांच के मद्देनजर इंचियोन एशियाई खेलों से वापस बुला सकती है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो मंगलवार रात को इंचियोन के लिए रवाना हुए कथित आरोपी कोच और जिम्नास्ट को वापस दिल्ली बुलाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षु महिला जिम्नास्ट ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जिम्नास्ट और कोच ने अश्लील टिप्पणी की और अभद्र इशारे किए।