पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवसेना ने दिया नया प्रस्ताव भाजपा ने कहा मंजूर नहीं

शिवसेना ने दिया नया प्रस्ताव भाजपा ने कहा- मंजूर नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा: दागियों पर सोमवार को फैसला लेगी कांग्रेस

अब एनसीपी कांग्रेस में सीट बंटवारे पर विवाद

महाराष्ट्रमेंभाजपा-शिवसेना गठबंधन की गांठ शनिवार को भी नहीं सुलझी। शिवसेना ने दोपहर में भाजपा को नया प्रस्ताव दिया था। इस पर देर रात शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस ने बैठक की। लेकिन नतीजा नहीं निकला। हालांकि, दोनों ही पार्टियां ने कहा कि रविवार को यह मसला सुलझा लिया जाएगा। राज्य की विधानसभा के लिए नामांकन शनिवार से शुरू हो गए हैं। 27 सितंबर इसके लिए अंतिम तारीख है।

शिवसेना के नए प्रस्ताव के मुताबिक वह खुद 155 और भाजपा 125 सीटों पर चुनाव लड़े। बाकी सीटें छोटे दलों के लिए छोड़ दी जाएं। वह अपने कोटे में से स्वाभिमानी शेतकरी संगठन को 7 सीटें देने को तैयार है। बाकी सात सीटें तीन घटक दलों के लिए छोड़ी हैं। देवेंद्र फडणवीस इस प्रस्ताव का जवाब देने और अन्य मुमकिन समाधान की चर्चा के लिए देर रात उद्धव के घर ‘मातोश्री’ पहुंचे। 35 मिनट की बैठक के बाद उन्होंने बताया, ‘मैंने उन्हें भाजपा कोर कमेटी के फैसले के बारे में बता दिया है। हमें उनका प्रस्ताव मंजूर नहीं है।’ शेषपेज|6

उद्धवने बुलाई बैठक :

अब सबकी निगाहें भाजपा संसदीय बोर्ड आैर शिवसेना की रविवार को होने वाली बैठक पर टिक गई हैं। भाजपा की बैठक दिल्ली में होगी। उद्धव ठाकरे ने भी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इन बैठकों में अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। उधर, स्वाभिमानी शेतकरी संघटना के सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि साथी दल केवल 18 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बशर्तें शिवसेना और भाजपा नेता आपस में अपना मामला सुलझा लें।

-----------

नई दिल्ली | कांग्रेसकी केंद्रीय चुनाव समिति भी उम्मीदवारों के चयन को लेकर फंसा पेंच नहीं सुलझा सकी। शनिवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की चार घंटे चली बैठक में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम पर सहमति नहीं बन सकी। अब पार्टी सोमवार को बैठक के बाद अपनी लिस्ट जारी कर सकती है। शेषपेज|6







गौरतलबहै कि कांग्रेस में सबसे ज्यादा विवाद दागी विधायकों पर है। जिन विधायकों पर भ्रष्टाचार और आपराधिक आरोप लगे हैं। पार्टी का एक बड़ा खेमा ऐसे विधायकों को टिकट देने के पक्ष में नहीं है, बावजूद इसके कांग्रेस अभी तक इनका विकल्प नही