- Hindi News
- कृषि विपणन समिति ने कश्मीर बाढ़ पीड़ितों को दिए 30 लाख
कृषि विपणन समिति ने कश्मीर बाढ़ पीड़ितों को दिए 30 लाख
कृषि विपणन समिति ने कश्मीर बाढ़ पीड़ितों को दिए 30 लाख
नई दिल्ली . जम्मूएवं कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार के कृषि उपज विपणन समिति ने तीस लाख रुपए का अंशदान प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर राज्य में आई अब तक की सबसे भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। करोड़ों रुपए की संपत्ति और बुनियादी ढांचे का नुकसान हुआ है। संकट की इस घड़ी में जम्मू कश्मीर के निवासियों को हमारी मदद की जरूरत है। जिससे वे इस आपदा से उबर सकें और अपने जीवन की फिर से शुरुआत कर सकें। वहीं जम्मू एवं कश्मीर राज्य से आने वाले सेब के वाहनों को अगले तीन रविवार तक मंडी में प्रवेश की अनुमति दे दी गई है। आम तौर पर सब्जी फलों की मंडी में रविवार को वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होती है।