- Hindi News
- मेट्रो साइट पर मिट्टी में दबकर शख्स की मौत
मेट्रो साइट पर मिट्टी में दबकर शख्स की मौत
मेट्रो साइट पर मिट्टी में दबकर शख्स की मौत
नई दिल्ली . मियांनगर इलाके में मेट्राे साइट पर मिट्टी में दबकर एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त दुर्गेश के रूप में की गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल रवींद्र को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जामिया नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मियां नगर में मेट्रो की साइट पर मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा है। खुदाई के चलते पास से गुजर रही टाटा कंपनी के इंटरनेट लाइन में तकनीकी खराबी गई। इंटरनेट लाइन को दुरुस्त करने के लिए टाटा कंपनी के दुर्गेश और रवींद्र गड्ढे में उतर गए। इसी दौरान वहां पर मिट्टी खिसकने लगी। कुछ ही पलों में दोनों मिट्टी के नीचे दब गए।
आधे घंटे की कवायद के बाद दोनों को मिट्टी से बाहर निकाल कर होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया।ी