पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्ग ने किया खुदकुशी का प्रयास

बुजुर्ग ने किया खुदकुशी का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुजुर्ग ने किया खुदकुशी का प्रयास

नई दिल्ली. मेट्रोट्रेन के सामने कूदकर एक बुजुर्ग द्वारा खुदकुशी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन की है। दोपहर करीब 1.30 बजे धीरेंद्र स्वरूप नामक 67 वर्षीय बुजुर्ग मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचे। कुछ देर टहलने के बाद वह प्लेटफार्म में दाखिल हो रही मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गए। मेट्रो ट्रैक के बीच में बनी खाली जगह में गिरने की वजह से धीरेंद्र स्वरूप को मामूली सी चोट आई। वहीं मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ के जवानों ने घटना के बाबत धीरेंद्र स्वरूप के परिजनों को सूचना दी। मेट्रो स्टेशन पहुंच कर परिजनों ने बताया कि धीरेंद्र पिछले कुछ समय से अवसाद से ग्रस्त है। जिसके बाद सीआईएसएफ ने धीरेंद्र स्वरूप को दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस के हवाले कर दिया।