चीनी सैनिकों ने चुमार में लगाए सात टेंट
{भारतीय सेना ने गुरुवार को पीछे खदेड़ा था
एजेंसी| लेह/नई दिल्ली
लद्दाखकेचुमार में विरोध और चेतावनी के बावजूद चीनी सैनिकों ने रविवार को सात कैंप लगा दिए। इससे गतिरोध और गहराने के आसार बन गए हैं। भारतीय सेना की चेतावनी के बावजूद चीनी सैनिकों ने कैंप खड़े करने का काम जारी रखा। शनिवार को चीनी सैनिक यहां गाड़ियों से पहुंचे थे। चुमार के प्वाइंट-30 आर में करीब 100 चीनी सैनिक मौजूद हैं। यह रणनीतिक तौर पर काफी अहम इलाका है। सूत्रों के मुताबिक, चुमार के ही हिललॉक क्षेत्र में भी 35 चीनी सैनिक कैंप कर रहे हैं। शेषपेज|4
इससेपहले चीनी सैनिकों की मांग थी कि वे तभी हटेंगे जब भारतीय सेना भी यहां से हटेगी। लेकिन सेना ने इस मांग को ठुकरा दिया था। और गुरुवार की रात चीनी सैनिकों को भारतीय क्षेत्र से पीछे खदेड़ दिया था। चुमार इलाके में बीते एक हफ्ते से चीनी सैनिक मौजूद हैं।