- Hindi News
- पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम की पत्नी से सीबीआई की पूछताछ
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम की पत्नी से सीबीआई की पूछताछ
पूर्वकेंद्रीयवित्त मंत्री पी. चिदंबरम की प|ी नलिनी से सीबीआई ने करोड़ों के सारदा चिटफंड घोटाले में पूछताछ की है। शनिवार को चेन्नई में सीबीआई टीम ने उनसे सवाल-जवाब किए। नलिनी सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं।
सीबीआई सूत्रों ने कहा कि सारदा समूह ने नलिनी को कानूनी सलाह के एवज में एक करोड़ रुपए की फीस दी। इसी संबंध में उनसे जवाब तलब किए गए। हालांकि नलिनी ने एक बयान में कहा कि सीबीआई ने उनसे पूछताछ नहीं की। बल्कि सीबीआई अफसर उनसे जानना चाहते थे कि क्या सारदा मामले में उनसे पेशेवर मशविरा लिया गया था। हालांकि उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने केवल 70 पेज की एक रिपोर्ट ली है। सारदा समूह की पूर्वोत्तर में टीवी चैनल खरीदने की योजना थी। यह रिपोर्ट इसी सिलसिले में कानूनी मशविरे के लिए तैयार की गई थी। नलिनी ने सारदा समूह को इस चैनल में 42 करोड़ रुपए का निवेश करने की सलाह दी थी। शेषपेज|4
दोस्टॉक ब्रोकर गिरफ्तार :
नई दिल्ली/भुवनेश्वर। ओडिशा में सारदा चिटफंड घोटाले से ही जुड़े अर्थतत्व समूह की धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने रविवार को दो गिरफ्तारियां कीं। ये हैं-स्टॉक ब्रोकर दीपक पारिख और धर्मेंद्र बोथरा।
जेल में बंद सारदा चेयरमैन सुदीप्त सेन ने पूछताछ में नलिनी चिदंबरम की सेवाएं बतौर वकील लिए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कांग्रेस के नेता मतंग सिंह से अलग रह रही उनकी प|ी मनोरंजना के कहने पर उन्होंने नलिनी की सेवाएं ली थीं। सेन ने पिछले साल सीबीआई को चिट्ठी लिखी थी। इसमें दावा किया था कि सारदा समूह ने नलिनी को लीगल फीस के तौर पर एक करोड़ रुपए का भुगतान किया है। जबकि नलिनी के करीबी सूत्रों ने कहा कि एक करोड़ की फीस एक साल के लिए थी। इसमें कोई भी छिपाने जैसी बात नहीं है।