पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई उत्पादों के आयात पर \"ब्रेक\' चाहते हैं पीएम

कई उत्पादों के आयात पर \"ब्रेक\' चाहते हैं पीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्य तेल का 60 फीसदी आयात करता है देश

एकअधिकारी ने बताया कि अगर खाद्य तेल की बात करें तो यह हम करीब 60 प्रतिशत आयात करते हैं। इसको लेकर पीएमओ ने कहा है कि हमें खाद्य तेल के उत्पादन में करीब 50 प्रतिशत अतिरिक्त उत्पादन का प्रयास करना चाहिए। ऐसा होने पर हम सीधे 30 प्रतिशत तक आयात कम कर पाएंगे। जबकि उत्पादन और बढ़ने से हम इस क्षेत्र में और बेहतर कर पाएंगे। शेषपेज|4





इसीतरह दाल का आयात प्रतिशत 15 है जबकि ताजा फल 10 प्रतिशत काजू 6 प्रतिशत और चीनी 3 प्रतिशत तक आयात की जाती है। इस अधिकारी ने कहा कि पीएमओ चाहता है कि वाणिज्य मंत्रालय इन सभी उत्पाद का भारत में उत्पादन बढ़ाने का लेकर रपट दे। इसके आधार पर वह विभिन्न मंत्रालयों के लिए इसका उत्पादन बढ़ाने को लेकर नया लक्ष्य निर्धारित करेंगे। संभव है कि कुछ क्षेत्रों के लिए विशेष योजना भी शुरू की जाए। ऐसा करके भी हम हजारों करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की बचत कर पाएंगे जबकि निश्चित तौर पर भारत में इनका उत्पादन बढ़ाने से केवल उत्पादन क्षेत्र में बल्कि उससे संबंधित अन्य क्षेत्र में भी नए रोजगार सृजित होंगे। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पीएमओ ने इन उत्पादों के आयात को अनावश्यक करार दिया है। उनका मानना है कि अगर सही नीति और उसका क्रियान्वयन हो तो इन उत्पादों के मद में आयात को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। यही वजह है कि उसने वाणिज्य मंत्रालय को त्वरित आधार पर इसको लेकर कदम उठाने के लिए सलाह दी है।