- Hindi News
- जिनपिंग के आदेश के बावजूद चुमार से नहीं हट रहे हैं चीनी सैनिक
जिनपिंग के आदेश के बावजूद चुमार से नहीं हट रहे हैं चीनी सैनिक
एजेंसी. नई दिल्ली/बीजिंग | चीनीसैनिक अपने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आदेश को ही नहीं मान रहे। लद्दाख के चुमार में वे अब भी डटे हैं। राष्ट्रपति का आदेश नहीं मानने को चीन सरकार ने गंभीरता से लिया है। शीर्ष पदों पर फेरबदल किए गए हैं। जिनपिंग ने तीन करीबी जनरलों को प्रमोट किया है। उधर, सीमा पर गतिरोध की वजह से भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सुहाग ने भूटान यात्रा स्थगित कर दी है। जिनपिंग कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने रविवार को सैन्य अफसरों के साथ बैठक की। शेषपेज | 4
इसमेंसंचालन व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की सभी फौजें राष्ट्रपति के निर्देश का पालन करें। सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) ने जो भी नए मिशन तय किए हैं, उन पर अपडेट दिया जाए। दरअसल, जिनपिंग ने भारत दौरे के समय सैनिकों को चुमार से पीछे हटने का निर्देश दिया था। लेकिन चीनी सैनिक पहले हटे और कुछ समय बाद फिर वापस गए। इससे यह संदेश जा रहा था कि सेना राष्ट्रपति के आदेश को नहीं मान रही है।
चुमार का मौसम चीनी सैनिकों के लिए अनुकूल नहीं :
चीन के साथ दिक्कत यह है कि चुमार का मौसम उसके सैनिकों के लिए अनुकूल नहीं है। भारतीय सैनिकों को वहां रहने का अनुभव है। वे क्षेत्र की प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के आदी हैं। भारतीय सेना को रसद आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है, जबकि चीन को इसके लिए विशेष व्यवस्था करनी पड़ती है। चीन अब इस स्थिति से निकलने के बहाने तलाश रहा है। फ्लैग मीटिंग में गतिरोध का समाधान नहीं होने के बाद राजनयिक स्तर पर भी हल निकालने के प्रयास हो रहे हैं।
गलत नक्शे पर माफी मांगे मोदी : कांग्रेस
कांग्रेस ने चीन के ग्वांगडोंग प्रांत तथा गुजरात के बीच \\\"\\\"सिस्टर स्टेट\\\'\\\' के लिए हुए करार पर आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि करार से संबंधित प्रेस रिलीज के साथ बांटे गए नक्शे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफी मांगे। सिंघवी का दावा है कि नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बड़े क्षेत्र को विवादित बताया गया है। साथ ही अक्साई चिन को चीन का हिस्सा। यह भयंकर गलती है।
सेना पर पकड़ बना रहे हैं चीनी राष्ट्रपति
जिनपिंगअब सेना पर पकड़ मजबूत बनाने