- Hindi News
- एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस तक मुसाफिरों को पहुंचाने के लिए फीडर बसें शुरू
एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस तक मुसाफिरों को पहुंचाने के लिए फीडर बसें शुरू
एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस तक मुसाफिरों को पहुंचाने के लिए फीडर बसें शुरू
नई दिल्ली | एयरपोर्टमेट्रो एक्सप्रेस तक मुसाफिरों को पहुंचाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने फीडर बसों का सहारा लेने का फैसला किया है। एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन के बाद डीएमआरसी मंगलवार से शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से फीडर बसों का परिचालन शुरू करने जा रही है। इस सुविधा के शुरू होने से शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से 13 किलोमीटर के दायरे में आवागमन करने वाले मुसाफिरों को एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस से जोड़ा जाएगा। शिवाजी मेट्रो स्टेशन से फीडर बसों की सुविधा शुरू होने के बाद डीएमआरसी एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से नए दो रूट शुरू करेगी। डीएमआरसी के प्रवक्ता के अनुसार शिवाजी मेट्रो स्टेशन से फीडर बसों का परिचालन सुबह आठ बजे से लेकर रात्रि आठ बजे तक होगा। ये फीडर बसें शिवाजी मेट्रो स्टेशन से चलकर पटेल चौक मेट्रो स्टेशन, आकाशवाणी भवन, कृषि भवन, पटियाला हाउस, हाईकोर्ट, प्रगति मैदान, सुप्रीम कोर्ट, आईटीओ, दिल्ली गेट, नई दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन, मिंटो रोड और स्टेटमेंट हाउस होते हुए वापस शिवाजी स्टेडियम पहुंचेंगी। इस रूट पर हर बीस मिनट के अंतराल में फीडर बस मुहैया कराई जाएगी। इस रूट पर फीडर बस का किराया डीटीसी की नॉन एसी बसों के समान होगा।
चार किलोमीटर की दूरी के लिए पांच रुपए, चार किमी से दस किमी के बीच की दूरी करने के लिए दस रुपए और दस किलोमीटर से अधिक की दूरी तक करने वाले मुसाफिरों को 15 रुपए का भुगतान करना होगा।
एयरोसिटी से शुरू होंगे दो नए रूट :
शिवाजी स्टेडियम से फीडर बस सेवा शुरू करने के बाद डीएमआरसी एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से फीडर बसों के दो नए रूट शुरू करेगी। ये रूट एयरोसिटी को पालम, मेहराम नगर, कापसहेड़ा सहित समीपवर्ती इलाकों से एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगी। वर्तमान समय में एयरोसिटी से टर्मिनल वन के बीच फीडर बसों का परिचालन किया जा रहा है।
रोजाना 8 हजार मुसाफिरों का इजाफा :
एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस का किराया कम होने के बाद रोजाना करीब आठ हजार मुसाफिरों का इजाफा हुआ है। डीएमआरसी द्वारा अधिग्रहण करने से पहले एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस से करीब आठ से नौ हजार मुसाफिर सफर करते थे। वहीं एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस का परिचालन डीएमआरस