- Hindi News
- सरकार ने सर्किल रेट में किया 20 फीसदी का इजाफा
सरकार ने सर्किल रेट में किया 20 फीसदी का इजाफा
दिल्लीसरकार के राजस्व विभाग ने उप-राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को राजधानी में सर्किल रेट बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी। नई दरें मंगलवार से लागू होंगी यानी नई संपत्ति की खरीदफरोख्त महंगी हो जाएंगी। नए सर्किल रेट के मुताबिक से एच तक सभी श्रेणियों में 20 फीसदी का इजाफा किया गया है। अब ग्रेटर कैलाश, डिफेंस कॉलोनी, गुलमोहर पार्क, पंचशील एंकलेव, आनंदलोक, ग्रीन पार्क, गोल्फ लिंक हौजखास जैसी श्रेणी की कॉलोनियों में प्रति वर्ग मीटर जमीन की न्यूनतम दर 7 लाख 74 हजार रुपए होगी अभी तक यह न्यूनतम दर 6 लाख 45 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर थी। एंड्रयूज गंज, कालकाजी, मुनिरका विहार नेहरू एंकलेव जैसी बी श्रेणी के लिए नया सर्किल रेट 2 लाख 45 हजार 520 रुपए, सी श्रेणी के लिए एक लाख 59 हजार 840 रुपए, डी के लिए एक लाख 27 हजार 680 रुपए होगा। ई, एफ, जी एच श्रेणी में यह दरें क्रमश: 70080 रुपए, 56640 रुपए, 46200 रुपए और 23280 रुपए तय की गई हैं।
श्रेणी में लागत के आधार पर निर्माण दर 21960 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय की गई है जबकि पहले यह दर 18300 रुपए प्रति वर्ग मीटर थी। कमर्शियल इस्तेमाल के लिए निर्माण दर 25 हजार 200 रुपए प्रति वर्गमीटर तय की गई है। डीडीए हाउसिंग सोसाइटी में चार मंजिला इमारतों में 100 वर्ग मीटर के फ्लैट पर 76200 रुपए प्रति वर्गमीटर की निर्माण दर रखी गई है, जबकि कमर्शियल के लिए यह दर 87360 रुपए प्रति वर्ग मीटर होगी। राजस्व विभाग के विशेष महानिरीक्षक संजय कुमार के मुताबिक नई दरों के लागू होने से बाजार की दरों सर्किल दरों के बीच फासला कम होगा और वैध रजिस्ट्रेशन में बढ़ोत्तरी होगी जिससे रजिस्ट्रेशन फीस के जरिए राजस्व वसूली में वृद्धि होगी।
डीडीए, सहकारी और आवासीय सोसायटी के चार मंजिला इमारतों से अधिक वाले फ्लैट के लिए अब न्यूनतम निर्माण दर 87840 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए यह दर प्रति वर्ग मीटर एक लाख 800 रुपए होगी। इन न्यूनतम दरों के हिसाब से ही स्टांप ड्यूटी वसूला जाएगा।
नया सर्किल रेट
इलाकेकी श्रेणी रिहायशी क्षेत्र में भूमि
की न्यूनतम दरें
(प्रतिवर्गमीटर में)
774000
बी 245520
सी 159840
डी 127680
70080
एफ 56640
जी 46200
एच 23280