- Hindi News
- सर्विस शुल्क के नाम पर अतिरिक्त धनराशि वसूल रहा जल बोर्ड
सर्विस शुल्क के नाम पर अतिरिक्त धनराशि वसूल रहा जल बोर्ड
अक्सरनई योजना शुरू होती है तो आम जनता को कुछ छूट दी जाती है, लेकिन इसके विपरीत दिल्ली जल बोर्ड ऑनलाइन पानी का बिल जमा करने वालों से सेवा शुल्क के नाम पर अतिरिक्त वसूली कर रहा है। 2000 रुपए से ज्यादा की बिल वालों से एक फीसदी तक की वसूली हो रही है। दिल्ली जल बोर्ड ने कुछ महीने पहले ऑनलाइन बिल पेमेंट योजना शुरू की। योजना की शुरूआत में जल बोर्ड ने खूब ढिंढोरा पिटा, लेकिन सर्विस चार्ज के नाम पर होने वाली अतिरिक्त वसूली से जनता में काफी नाराजगी है और ऑनलाइन बिल पेमेंट योजना से लोगों का मोहभंग हो रहा है।
सर्विसशुल्क : इंटरनेटके जरिए प्रत्येक 500 रुपए के भुगतान पर 5 रुपए सर्विस चार्ज, 500 रुपए से अधिक के प्रत्येक भुगतान पर 10 रुपए सर्विस चार्ज लिया जा रहा है। इसके अलावा डेबिट कार्ड के जरिएए 2000 रुपए तक का बिल जमा करने पर 0.75 फीसदी अतिरिक्त सर्विस चार्ज और 2000 रुपए से अधिक का बिल जमा करने पर उपभोक्ता को एक फीसदी सर्विस शुल्क जमा करना पड़ रहा है।
केस हिस्ट्री-
मयूर विहार के निवासी एसके गुप्ता का कहना है कि उन्हें 6820 रुपए के बिल पर 70 रुपए अतिरिक्त सेवा शुल्क मांगा गया। अतिरिक्त शुल्क मांगे जाने पर उन्होंने ऑनलाइन जमा करने के बजाय काउंटर पर बिल जमा किया। उन्होंने शिकायत की कि जल बोर्ड नियमित तौर पर बिल नहीं भेजता है। कभी दो महीने पर भेजता है तो कभी 6 महीने की बिल इक_ी आती है। यनाइटेड रेजिडेंट ऑफ देलही (यूआरडी) के महासचिव सौरभ गांधी का कहना है कि राजस्व की वसूली करना जल बोर्ड का कार्य है। जल बोर्ड को आम जनता को सहूलियत देना चाहिए, कि अतिरिक्त चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला जाए। अमूमन जल बोर्ड अधिकांश उपभोक्ताओं को कई महीने का एक साथ बिल भेजता है, जो कि काफी ज्यादा हो जाता है, जिसे जमा करना जनता के लिए मुश्किल हो जाता है।
कोट्स-
इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। हमने सरकारी एजेंसी एनएसडीएल को कांट्रेक्ट दिया है। एजेंसी द्वारा सर्विस शुल्क वसूला जाता है। हम इसे नहीं रोक सकते हैं।- एच.वी.टंडन, निदेशक रिवेन्यू, दिल्ली जल बोर्ड