पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र से पहले आलू के दाम छू रहे आसमान

नवरात्र से पहले आलू के दाम छू रहे आसमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{नवंबर से पहले नहीं है राहत की उम्मीद

भास्करन्यूज | नई दिल्ली

दोदिन बाद नवरात्र शुरू होने वाले हैं और उससे पहले आलू के दाम आसमान छूने लगे हैं। आलू के थोक व्यापारियों की मानें तो आलू की कीमत नवंबर से पहले कम नहीं होने वाले हैं। क्योंकि नवंबर में आलू की नई फसल आएगी, जो पंजाब में बारिश होने के चलते लेट हो गई है। इसलिए स्टॉक में रखा आलू बेचा जा रहा है, जो महंगा है। फुटकर में आलू 35 से 45 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि थोक में 16.07 से 32.14 रुपये किलो है। आलू के बढ़ते दामों पर दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति आयुक्त एसएस यादव ने कहा कि अभी विभाग आलू के दामों पर निगरानी रखे हुए है। अगर जरूरत पड़ी तो आलू के स्टॉक को सीमित किया जाएगा। क्योंकि अभी व्यापारियों के पास आलू के स्टॉफ पर कोई लिमिट नहीं है।

यादव ने कहा कि नवरात्रों में अगर आलू की कीमतें नियंत्रित नहीं होती तो कीमतें नियंत्रित करने के लिए विभाग फिर से कंट्रोल रेट पर आलू बेचेगा और लोगों को कंट्रोल रेट पर बिकने वाले आलू के दामों का एसएमएस भी भेजेगा।

मयूर विहार निवासी निर्मला देवी कहती हैं कि पिछले सप्ताह उन्होंने 25 रुपये किलो आलू खरीदे थे, लेकिन सोमवार सुबह जब आलू लेने घर के फुटकर बाजार में गई तो वहां आलू 35 से 45 रुपये किलो मिल रहा था। सब्जी विक्रेता महंगाई के पीछे तर्क दे रहे हैं कि नजदीक रहे त्यौहारी सीजन खासकर के नवरात्र और पीछे से आलू की कम आवक आने के कारण इसके दाम में बढ़ोत्तरी हुई है।

^अभी जो आलू बिक रहा है, वह स्टॉक का आलू है। पंजाब में बारिश के कारण आलू की आवक प्रभावित हो गई है और किसान अब दो माह बाद ही नई फसल के साथ मंडी में आलू लेकर आएगा। दीपक,सदस्य,पोटेटो-ओनियन मर्चेंट एसोसिएशन, आजादपुर मंडी

^अभीजो आलू के दाम बढ़े हैं वह कई दिनों से आलू की आवक मंडी में कम आने के कारण और नजदीक रही त्यौहारी सीजन के कारण बढ़ी है। फिलहाल दो दिनों से मंडी में आलू की सही आवक आनी शुरू हुई है। लेकिन यह स्टॉक में रखा हुआ आलू है। इसलिए आलू के दाम बढ़े हैं। अब नई फसल पंजाब से नवंबर में आएगी, तब जाकर दामों में गिरावट होगी। अजयशर्मा, सदस्य,गाजीपुर यमुनापार फल-सब्जी मंडी एसोसिएशन