पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यौन उत्पीड़न: महिला वकील ने सुप्रीम कोर्ट में किया खुदकुशी का प्रयास

यौन उत्पीड़न: महिला वकील ने सुप्रीम कोर्ट में किया खुदकुशी का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क|नई दिल्ली/ बिलासपुर

छत्तीसगढ़हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में फिनाइल पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसका आराेप है कि यौन उत्पीड़न के मामले में उसे न्याय नहीं मिल रहा।

चीफ जस्टिस आरएम लोढा की कोर्ट में पहुंची इस महिला वकील ने बताया कि उसके साथ 29 नवम्बर 2013 में उसके जेठ, जेठ का बेटा और अन्य दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत उसने कोर्ट को पत्र लिखकर की है लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पाया है। अफरातफरी के बीच चीफ जस्टिस ने उसे डिस्पेंसरी ले जाने का निर्देश दिया। साथ ही मामले का खुद संज्ञान लेते हुए इसे कल की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

उधर, पीड़ित महिला का कहना है कि उसने पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने अब तक किसी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वह पति से अलग किराए के मकान में रहती है। 16 जुलाई 2002 को उसका तलाक हो गया था। दोनों का मामला बिलासपुर के कुटुंब न्यायालय में भी चला।

पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप सही नहीं : एसपी

^बिलासपुर के एसपी बद्रीनारायण मीणा का कहना है कि महिला के आरोप पर एफआईआर दर्ज की गई थी। डॉक्टरों की रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। लैब में महिला के कपड़ों पर मानव शुक्राणु नहीं मिले। पुलिस को आरोपियों की लोकेशन भी शहर में नहीं मिली। घटना वाले दिन सभी आरोपी अलग-अलग जगहों पर थे। ऐसे में पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाना गलत है।