- Hindi News
- सिंगला ने मुझसे कभी कुमार की नियुक्ति की बात नहीं की: बंसल
सिंगला ने मुझसे कभी कुमार की नियुक्ति की बात नहीं की: बंसल
नई दिल्ली। रेलवेप्रमोशन घूसकांड मे पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल सोमवार को कोर्ट में गवाह के तौर पर पेश हुए। उन्होंने दावा किया कि उनके भांजे विजय सिंगला ने रेलवे बोर्ड के तत्कालीन सदस्य महेश कुमार की नियुक्ति पर उनसे कोई बात नहीं की। सिंगला पर आरोप है कि उन्होंने महेश को सदस्य (इलेक्ट्रिकल) पोस्ट पर प्रमोशन के बदले 10 करोड़ रुपए घूस मांगी थी। स्वर्णकांता शर्मा की विशेष कोर्ट में बंसल ने कहा कि रेल मंत्री रहने के दौरान सिंगला उनके घर तीन बार आए। लेकिन कभी कुमार की नियुक्ति पर बात नहीं हुई। सदस्य (स्टाफ) पद के लिए कुमार सबसे वरिष्ठ योग्य अफसर थे। उन्हें इस पद प्रमोशन का फैसला भी उनके ही कार्यकाल में हुआ। जो 10 मई 2013 को खत्म हुआ। कुमार के प्रमोशन के समय सदस्य (स्टाफ), सदस्य (मैकेनिकल) और सदस्य (ट्रैफिक) पद खाली होने वाले थे। जबकि आरोपी को सदस्य (इलेक्ट्रिकल) पद चाहिए था, जो सितंबर 2014 में खाली होता।
स्पेशलाइजेशन का दावा किया था महेश ने
बंसलने कहा, ‘महेश कुमार को सदस्य (स्टाफ) पद पर एक मई 2013 को नियुक्त किया गया था। उससे करीब एक महीने पहले वह उनके दफ्तर में आकर मिले थे। सिग्नल्स में स्पेशलाइजेशन की बात कहते हुए उन्होंने सदस्य (इलेक्ट्रिकल) पद पर दावेदारी भी जताई थी।’