- Hindi News
- थानों के निर्माण के लिए जमीन देने के निर्देश
थानों के निर्माण के लिए जमीन देने के निर्देश
नई दिल्ली | उपराज्यपालने संबंधित सरकारी एजेंसियों से पुलिस थानों के भवनों के निर्माण के लिए भूमि आबंटन करने की प्रक्रिया तेज करने का आज निर्देश दिया। इससे पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने जंग को सूचित किया कि 181 पुलिस थानों में से 32 अभी किराए के भवनों में या अस्थाई ढांचों में चल रहे हैं। इस बैठक में पुलिस आयुक्त और डीडीए, नगर निगम के प्रतिनिधि,भूमि एवं विकास अधिकारी, उपायुक्त, एसडीएम और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में बस्सी ने जंग को सूचित किया कि मौजूदा 181 पुलिस थानों में से 32 पुलिस थाने किराए की इमारतों, पोर्ट केबिन, खेमे इत्यादि में चल रहे हैं और उन्हें स्थाई ढांचों में स्थानांतरित करने की जरूरत है। जंग ने कहा,भूमि एजेंसियों को अवश्य अपना तमाम सहयोग देना चाहिए और ऐसे पुलिस थानों के निर्माण के लिए यथाशीघ्र जमीन के आबंटन की प्रक्रिया तेज करनी चाहिए।