पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत अभियान के लिए तीनों निगमों ने झोंकी ताकत

स्वच्छ भारत अभियान के लिए तीनों निगमों ने झोंकी ताकत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीके ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने के लिए तीनों निगमों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तीनों निगमों ने इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए 100 दिनों की वृहत योजना तैयार की है। तीनों निगम के अधिकारियों ने बताया कि पिछले माह प्रारंभ हुए 100 दिवसीय सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थाओं, मार्केट, ट्रेड, आरडब्ल्यू एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों से संपर्क किया गया है।

इस दौरान वर्षों से खाली प्लाटों पर पड़ी गंदगी से लेकर सड़कों, चारदीवारियों, ढलाव की मरम्मत के साथ ग्रिलों एवं बाड़ों को पेंट किया जाएगा। मार्केट, शिक्षण संस्थान, अस्पतालों की दीवारों पर खुले में पेशाब करने वालों के लिए शर्मिंदगी पोस्टर लगाए जाएंगे। दक्षिणी निगम के साउथ, सेंट्रल, वेस्ट और नजफगढ़ जोन (एसडीएमसी) ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के अवसर पर स्वच्छता के साथ-साथ चौराहों को भी फूलों से बनी आकृति से सजाने का निर्णय लिया है। दक्षिणी निगम पहली बार अपने चारों जोनों में दस-दस व्यस्ततम चौराहों को फूलों से बनी आकृति से सजावट करेगी। दक्षिणी निगम का प्रयास है कि स्वच्छ भारत अभियान के लिए व्यस्ततम चौराहों से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों और अन्य लोगों को जागरूक किया जाए। इसके लिए दक्षिणी निगम ने उत्तरी निगम की तर्ज पर हर जोन के चौराहों पर शेर, बाघ, चीते, हिरण, गोरैया, मैना, कबूतर जैसे जानवरों और पक्षियों की फूलों से बनी आकृति लगाएगा।





कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दिल्ली के चौराहों पर फूलों से बने ‘शुभंकर’ को अच्छी लोकप्रियता मिलने से उत्साहित उत्तरी निगम स्वतंत्रता दिवस और नववर्ष के अवसर पर अपने क्षेत्र में चौराहों पर फूलों से बनी आकृति लगाती रही है।



^राष्ट्रमंडल खेल के दौरान शुभंकर की आकृति से कॉमनवेल्थ गेम को भारी सफलता मिली थी। ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के दौरान चौराहों पर फूलों से बनी आकृति अधिक से अधिक लोगों का ध्यान अपने ओर खींचेगा और लोग जागरूक होंगे। इससे लोग स्वच्छता के साथ वन्य प्राणियों पक्षियों से भी रूबरू होंगे। -मुकेशयादव, निदेशक,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग