- Hindi News
- चतुर्वेदी को हटाने के फैसले में कुछ गलत नहीं: हर्षवर्धन
चतुर्वेदी को हटाने के फैसले में कुछ गलत नहीं: हर्षवर्धन
नई दिल्ली। स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि एम्स के मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद से संजीव चतुर्वेदी को हटाने के सरकार के फैसले में कोई दुर्भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्य सतर्कता अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के कामकाज की भूमिका में बदलाव करने के सरकार के फैसले में कोई दुर्भावना नहीं है। एम्स में अच्छे प्रशासन के लिए पारदर्शिता एक कुंजी है।
इस संबंध में खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा, ‘चुनिंदा तरीके से खबरें जारी करने से अकसर तथ्यों को लेकर संदेह की स्थिति बन जाती है।’ कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयुक्त ने 20 जुलाई, 2012 को पिछली सरकार के संज्ञान में यह बात लाई थी कि एम्स में सीवीओ के तौर पर चतुर्वेदी की नियुक्ति उसकी मंजूरी के बिना थी और सतर्कता नियमों के अनुसार इस तरह की नियुक्तियों से पहले मंजूरी जरूरी है।
हर्षवर्धन ने कहा, तत्कालीन सरकार ने पता नहीं क्यों, केवल इस पत्र की अनदेखी की बल्कि 3 सितंबर, 2012 और 13 फरवरी, 2013 को दो बार याद दिलाने पर भी ध्यान नहीं दिया। 3 सितंबर, 2012 के पत्र में आयोग ने यह रख दोहराया था कि एम्स में पूर्णकालिक सीवीओ की जरूरत है। हर्षवर्धन के मुताबिक मंत्रालय ने 24 दिसंबर, 2012 को इस पत्र का उत्तर दिया था और संप्रग सरकार के इस रुख को दोहराया कि पूर्णकालिक सीवीओ की जरूरत नहीं है। चार लोगों की एक समिति का सुझाव दिया गया था जिसमें एम्स प्रशासन के उप निदेशक, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव और सीवीओ, मंत्रालय के नियमित निदेशकों-उप सचिवों में से एक तथा चतुर्वेदी शामिल हों।
भाजपा से आठ सवाल : एम्ससीवीओ को हटाए जाने के मामले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा से आठ सवाल पूछे हैं। इसके तहत पार्टी ने पूछा है कि क्या हर्षवर्धन जून में भाजपा नेता जेपी नड्डा से मिले पत्र से इंकार कर सकते हैं। क्या यह सत्य नहीं है कि नड्डा ने संजीव चतुर्वेदी को सीवीओ पद से हटाए जाने की मांग की थी। क्या हर्षवर्धन इंकार कर सकते हैं कि संजीव चतुर्वेदी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लिए गए फैसले को तत्काल रोकने के लिए जेपी नड्डा ने पत्र के जरिए मांग की थी?
एम्स की स्वायत्तता को खत्म करना चाहती है भाजपा : आप
आपने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी एम्स की स्वायत्तता समाप्त करने पर तुली हुई है। भ्रष्ट अधिकारी को बचाने के लिए भाजपा एम्स में र