- Hindi News
- असंगठित क्षेत्र के लिए बहुआयामी रणनीति अपना रही सरकार : तोमर
असंगठित क्षेत्र के लिए बहुआयामी रणनीति अपना रही सरकार : तोमर
केंद्रकेमुताबिक वह असंगठित क्षेत्र के लोगों की पहचान करने के लिए बहुआयामी रणनीति अपना रही है और उनका जीवन स्तर सुधारने के उपाय कर रही है। केंद्रीय श्रम मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि उनका मंत्रालय नियोक्ताओं से कल्याण कोष उपकर का संग्रह बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रहा है। मंत्रालय इसके साथ ही इस उपकर का अधिकतम खर्च कर्मचारियों के लाभ पर करने का प्रयास कर रहा है। तोमर ने कहा ‘हम असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की पहचान का तंत्र विकसित करने के लिए बहुआयामी रणनीति अपना रहे है। इसके साथ ही हम उनका जीवन स्तर सुधारने का प्रयास करने के उपाय कर रहे है और उनके स्वास्थ्य बच्चों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहे है।’
तोमर ने बुधवार को निर्माण उद्योग में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर एक संगोष्ठी को संबोधित रते हुए हा कि श्रम मंत्रालय नियोक्ताओं से कल्याण कोष में उपकर का संग्रहण बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रहा है। इसके अलावा वह इस उपकर का खर्च श्रमिकों के लाभ के लिए अधिकतम करने का भी प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को असंगठित क्षेत्र विशेष रूप से निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों के मुद्दों की पूरी जानकारी है। भारत में जर्मनी के राजदूत माइक स्टेनर ने इस मौके पर भारत सरकार की बुनियादी ढांचे पर 1,200 अरब डालर खर्च करने के विचार को सही ठहराते हुए कहा कि युवा समाज भारी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यह एक सही दृष्टिकोण है।