पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुड्डा को फ्री हैंड, तंवर की नहीं चली

हुड्डा को फ्री हैंड, तंवर की नहीं चली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनाव डेस्क | नई दिल्ली/पानीपत

कांग्रेसके टिकट वितरण में आखिर में हाईकमान ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ही चली। पार्टी अध्यक्ष अशोक तंवर के तमाम विरोध के बावजूद हुड्डा उन लोगों को टिकट दिलाने में कामयाब रहे, जिनको वह चाहते थे। लिस्ट आने के बाद यह साफ हो गया कि पार्टी ने हुड्डा को फ्री हैंड दिया है। हालांकि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कहा जा रहा था कि हुड्डा अनुभवी तो तंवर पार्टी का युवा चेहरा होंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक हुड्डा केवल अपने सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिलाने में कामयाब रहे, बल्कि पिछली बार जो सीटें कांग्रेस हार गईं थी उन पर भी कांग्रेस ने हुड्डा के पसंदीदा उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी है। दागियों और बागियों को टिकट देने के तंवर खिलाफ थे लेकिन इस मामले में भी हुड्डा की चली।

तंवर ने अपनी नाराजगी जता भी दी। लिस्ट जारी होने से पहले उस पर प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं। लेकिन प्रत्याशियों के नाम तय करने को नई दिल्ली में बुलाई गई इस बैठक में तंवर महज 5-7 मिनट रुके। अपनी बात रखने के तुरंत बाद वहां से चले गए।इसके बाद पीसी चाको समेत स्क्रीनिंग कमेटी के कई सदस्यों ने तंवर से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी का फोन नहीं उठाया। बताया जाता है कि देर शाम हरियाणा कांग्रेस की सह प्रभारी आशा कुमारी ने तंवर से संपर्क किया उन्हें पार्टी हितों का हवाला देते हुए अपनी सहमति देने पर राजी किया।

सूत्रों के मुताबिक यहां तंवर को बताया गया कि कमेटी के अधिकांश सदस्य उन लोगों को टिकट देने के पक्षधर हैं, जिन पर तंवर ने अपना विरोध जताया है। यह सुनते ही तंवर ने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी। उन्होंने रबड़ स्टांप की तरह प्रदेश अध्यक्ष बने रहने से इनकार किया और ऐसी स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष की बजाए कांग्रेस का साधारण कार्यकर्ता बनकर पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई।

1. लोकसभा की तरह विधानसभा में भी हुड्डा अकेले प्रचार पर दिखें।

2. हुड्डा विरोधी खेमा तंवर को बूस्ट करे।

3. पार्टी को कई सीटों पर िभतरघात या बगावत झेलनी पड़ सकती है।

खेमेवार टिकट : सैलजातंवर खेमे को 3-3, किरण को 2 और कैप्टन अजय खेमे को सिर्फ 1 टिकट मिला।

1. हुड्डा ने अपने दम पर सत्ता में हैट्रिक दिलाने का विश्वास हाईकमान को दिलाया।

2. हुड्डा पार्टी का