नेब सराय में लिव-इन पार्टनर की हत्या
नेब सराय में लिव-इन पार्टनर की हत्या
नई दिल्ली | दक्षिणदिल्ली के नेब सराय इलाके में एक शख्स ने लिव-इन पार्टनर के झगड़ालू स्वभाव के चलते उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले शख्स पंकज कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी प्रेम नाथ के अनुसार नेब सराय के दुर्गा विहार स्थित एक मकान में युवती के शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच में युवती की शिनाख्त सीमा के रूप में गई। पूछताछ में पता चला कि सीमा इस मकान में पंकज नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। घटना के बाद से पंकज फरार था। टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने पंकज को मुनीरिका से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पंकज ने बताया कि सीमा केवल बहुत झगड़ालू किस्म की लड़की थी बल्कि अक्सर कई चीजों की मांग करती रहती थी। सीमित आय होने के चलते उन्हें पूरा कर पाना पंकज के लिए संभव नहीं था। सीमा की आदतों से परेशान होकर पंकज ने उसे छोड़ने का मन बना लिया। जिस पर सीमा उसे कानूनी मामलों में फंसाने की धमकी देने लगी। सीमा से पीछा छुड़ाने के लिए उसने उसकी हत्या का षडयंत्र रचा। जिसके तहत उसने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी।