- Hindi News
- हर्षवर्धन कर रहे गलतबयानी, मामले की जांच हो: चतुर्वेदी
हर्षवर्धन कर रहे गलतबयानी, मामले की जांच हो: चतुर्वेदी
एम्सके पूर्व मुख्य सतर्कता अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पर आरोप लगाया है कि उन्हें सीवीओ पद से हटाए जाने के बारे में स्वास्थ्य मंत्री गलत बयान दे रहे हैं। उन्होंने इस मामले में एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। संजीव चतुर्वेदी ने मीडिया के सामने सही जानकारी देने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुमति मांगी है। संजीव चतुर्वेदी ने आल इंडिया सर्विस (कंडक्ट) रूल्स, 1968 के तहत के तहत उन्हें यह अनुमति दी जाए। चतुर्वेदी फिलहाल एम्स के डिप्टी सेक्रेटरी हैं। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बता दें कि 24 सितंबर को दिए गए बयान में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक बयान जारी करके कहा था कि चतुर्वेदी को पद से हटाए जाने में किसी तरह की गलती नहीं की गई है। चतुर्वेदी ने इस मामले में कहा है कि मंत्रालय तथ्यों को छुपा रहा है। एम्स के मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद से हटाए गए चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य मंत्रालय पर अपने ही रिकॉर्ड के विरोधाभासी तथ्य पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्रालय ने उन्हें कलंकित किया है। चतुर्वेदी ने हर्षवर्धन को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें अपना पक्ष रखने का और अपनी गरिमा तथा आत्म-सम्मान को बचाने का अवसर नहीं दिया गया। ‘मैं अनुरोध करता हूं कि अगर मंत्रालय में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार से लड़ने की रत्ती भर भी प्रतिबद्धता बची है तो उसे तत्काल प्रार्थी को सच्चाई सार्वजनिक करने की अनुमति देनी चाहिए।’