मेट्रो रुकवाकर बरामद किए 1.60 लाख रुपए
दिल्लीमेट्रो में सीआईएसएफ ने एक दिन में दो ऐसे मामलों का खुलासा कर दो लोगों को हिरासत में लेकर मेट्रो पुलिस के हवाले किया है। मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर सतना (मध्य प्रदेश) निवासी रुचि तिवारी ने अपना बैग सुरक्षा जांच के लिए एक्स-रे में रखा। जांच के बाद आउटपुट स्क्रोल पर उनका बैग नहीं मिला। उन्होंने इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मी को दी।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि एक शख्स खाली हाथ आया और एक्स-रे मशीन से रुचि का बैग लेकर मेट्रो स्टेशन के अंदर चला गया। सीसीटीवी फुटेज से उस ट्रेन की शिनाख्त की गई और जिस ट्रेन में वह सवार था, उसके ड्राइवर को तत्काल ट्रेन रोकने के निर्देश दिए। सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने ट्रेन में पहुंचकर बैग उठाने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया। इस शख्स के कब्जे से रुचि का बैग और उसमें रखे 1.60 लाख रुपए भी बरामद कर लिया। वहीं दूसरे मामले में नोएडा सिटी सेंटर में एक मुसाफिर सुनील कुमार का कोई पालीथीन उठाकर चला गया है। बाद में उसे नोएडा सिटी सेंटर से पकड़ा गया।
है। जिसके बाद सीआईएसएफ के कमांडो ने उसे हिरासत में ले लिया। सीआईएसएफ ने इस शख्स की पहचान वरुण जायसवाल के रूप में की है। इसके कब्जे से मुसाफिर का फोन बरामद कर लिया गया है।