पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"केजरीवाल इस्तीफे की वजह बताएं\'

\"केजरीवाल इस्तीफे की वजह बताएं\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"केजरीवाल इस्तीफे की वजह बताएं\\\'

नई दिल्ली | दिल्लीप्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से कहा है कि वह दिल्ली की जनता को सच बताएं कि मुख्यमंत्री पद से उन्होंने इस्तीफा किन कारणों से दिया था। केजरीवाल ने सोमवार को अमेरिका प्रवास के दौरान कहा था कि हमने राजनैतिक आकलन गलत होने के कारण इस्तीफा दिया था। हम समझते थे कि इस वक्त इस्तीफा देंगे तो हमें पूर्ण बहुमत से सत्ता मिल जाएगी। केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि केजरीवाल ने उस समय शोर मचाकर कहा था कि कोई भी अन्य राजनैतिक दल लोकपाल की स्थापना करने में साथ नहीं दे रहा है इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं।







उपाध्याय ने केजरीवाल से पूछा है कि वह यह बताएं कि दोनों में कौन सा बयान सही है।