पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंपर से टकराई कार, एक की मौत

डंपर से टकराई कार, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डंपर से टकराई कार, एक की मौत

नई दिल्ली | बाराखंभारोड की तरफ से रही एक ऑडी कार कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल से गुजर रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चला रहे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में मौजूद एक युवती और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त पुलिस ने नोएडा के व्यवसायी इजहार के रूप में की है। पुलिस के अनुसार ऑडी कार में इजहार के अलावा साेनिया और सुवेश नामक युवक सवार थे। इनकी उम्र लगभग 22 वर्ष है। इजहार कार चला रहा था जबकि सुवेश उसके बगल में बैठा हुआ था। सोनिया कार की पिछली सीट पर बैठी हुई थी। सोमवार देर रात्रि करीब डेढ़ बजे कार बाराखंभा रोड से कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल में दाखिल हुई। इसी दौरान एक डंपर आउटर सर्किल से गुजर रहा था।



तेज रफ्तार के कारण कार के चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार डंपर के बीचों बीच जाकर टकरा गई।