पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चर्च जलाने का मामला: एसआईटी की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

चर्च जलाने का मामला: एसआईटी की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चर्च जलाने का मामला: एसआईटी की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

नई दिल्ली | केंद्रीयगृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के दिलशाद गार्डन क्षेत्र में चर्च जलाए जाने की घटना की विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि 20 दिन में उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिंह ने राजधानी में गत पांच और छह दिसंबर की रात में एक महिला के साथ बहुराष्ट्रीय कंपनी से संबद्ध टैक्सी में हुई दुष्कर्म की घटना पर राज्यसभा में बयान दिया। इस पर सदस्यों के स्पष्टीकरण का उत्तर देते हुए सिंह ने कहा कि चर्च जलाने की घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद दिल्ली में उप राज्यपाल को इसके लिए एसआईटी गठित करने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि एसआईटी तत्काल गठित कर दी गई और उसे 20 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसके बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।