पैसा जमा कराने को सॉफ्टवेयर तैयार
{महीने के अंत से शुरू होगी पंजीकरण राशि की वापसी
भास्करन्यूज | नई दिल्ली
दिल्लीविकास प्राधिकरण (डीडीए) हाउसिंग स्कीम 2014 के सफल आवेदकों को ऑनलाइन पैसा जमा कराने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। आईसीआईसीआई बैंक द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर को मंगलवार को डीडीए प्रशासन ने हरी झंडी दे दी। अगले एक सप्ताह के दौरान सभी सफल आवेदकों की फ्लैट की जानकारी सॉफ्टवेयर में लोड कर दिया जाएगा।
सॉफ्टवेयर में फ्लैट का नंबर, क्षेत्र और संबंधित सफल आवेदक का नाम के अलावा फ्लैट की कीमत का भी उल्लेख किया जाएगा। डीडीए उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार के मुताबिक यह प्रक्रिया अगले एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद डीडीए विकास सदन में कैंप आयोजन की प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा।
प्रक्रिया के तहत सफल आवेदकों से उनके वास्तविक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। प्रमाण पत्रों की जांच पूरी होने के बाद फ्लैट पर कब्जा देने का कार्य अगले महीने शुरू कर दिया जाएगा।
सरेंडर के लिए आने लगे लोग
एकही परिवार में कई लोगों के नाम अथवा पति-प|ी दोनों के नाम पर निकले फ्लैट में से किसी एक व्यक्ति को ही फ्लैट आवंटित किया जाएगा। चूंकि ड्रॉ में कई परिवार ऐसे हैं जिनके कई सदस्यों के नाम से फ्लैट निकले हैं। ऐसे में इस तरह के आवेदकों ने डीडीए से संपर्क करना शुरू कर दिए हैं। अब तक लगभग आधा दर्जन सफल आवेदक डीडीए प्रशासन से संपर्क कर चुके हैं। उधर, तैयार किए गए सॉफ्टवेयर में ही फ्लैट के सरेंडर करने की भी व्यवस्था की गई है।