पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईफोन चलाने का तरीका सिखा ड्राइवरों को सड़कों पर उतार देती थी उबेर

आईफोन चलाने का तरीका सिखा ड्राइवरों को सड़कों पर उतार देती थी उबेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{लगभग चार हजार कैब का परिचालन कर रही थी कंपनी

भास्करन्यूज | नई दिल्ली

रेडियोटैक्सियों को निर्धारित मानकों को दरकिनार कर उबेर कंपनी के तहत टैक्सी चलाने वाले चालकों को महज तीन घंटे के प्रशिक्षण के बाद दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर उतार दिया जाता था।

प्रशिक्षण के दौरान कैब चालकों को सिर्फ आईफोन ऑपरेट करने का तरीका एवं ग्राहकों से बातचीत करने के तरीके के बाबत ही जानकारी दी जाती थी। इसके अलावा कंपनी ही ड्राइवरों के परमिट, लाइसेंस, कैरेक्टर सर्टिफिकेट और पुलिस वैरिफिकेशन का सत्यापन कराती थी बल्कि उनके बैज नंबर तक की जानकारी भी नहीं लेती थी। इस बात का खुलासा मंगलवार को उबेर कंपनी के अधिकारियों से दिल्ली पुलिस की पूछताछ के दौरान हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में उबेर कंपनी लगभग चार हजार से अधिक रेडियो कैब का परिचालन कर रही थी। जिसके में अधिकांश रेडियो कैब को पिछले तीन महीनों में शामिल किया गया था। व्यवसाय बढ़ाने के लिए उबेर ने परिवहन विभाग एवं दिल्ली पुलिस द्वारा निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए ज्यादा से ज्यादा ड्राइवरों को अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया।

कंपनी के अधिकांश ऐसे चालक है जिनका अभी तक ही पुलिस सत्यापन कराया गया है और ही उनके पास अनिवार्य परिवहन विभाग का वैज है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि शिव यादव को भी तीन घंटे के प्रशिक्षण के बाद बिना दस्तावेजों के सत्यापन किए सड़क पर उतार दिया गया था। शिव की कार को कमल और गौरव नाम के दो अन्य चालक भी चलाते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर कंपनी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी एकत्रित करने की कोशिश कर रही है।