पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 9.52 फीसदी बढ़ी

घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 9.52 फीसदी बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरेलूबाजार में कारों की बिक्री में लगातार दो महीनों की गिरावट के बाद नवंबर माह में 9.52 फीसदी का बढ़त दर्ज की गई है। इस दौरान 1,56,445 यूनिट्स की बिक्री की गई, जो पिछले साल के इसी महीने में 1,42,849 यूनिट्स थी। पेट्रोल-डीजल की कीमत घटने और एक्साइज ड्यूटी में मिली राहत की बदौलत कारों की बिक्री बढ़ पाई है।

सोसायटी ऑफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में मोटरसाइकिलों की बिक्री 3.05 प्रतिशत घटकर 8,53,254 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल के इसी महीने में 8,80,078 यूनिट्स थी। नवंबर माह में दुपहिया वाहनों की कुल बिक्री 4.89 प्रतिशत बढ़कर 13,01,431 इकाई हो गई। इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 9.05 प्रतिशत बढ़कर 47,686 इकाई हो गई। विभिन्न सेगमेंट में वाहनों की बिक्री समीक्षाधीन अवधि में 5.03 प्रतिशत बढ़कर 16,03,292 इकाई हो गई, जो नवंबर 2013 में 15,26,514 इकाई थी। सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर के मुताबिक, नवंबर माह के आंकड़ों से पता चलता है कि बाजार का सेंटिमेंट सुधर रहा है। घटती तेल कीमतें और एक्साइज ड्यूटी के लाभ जारी रहने से कारों की बिक्री में यह बढ़ोतरी देखी गई है।