सरिता से सहानुभूति पति को भेजा नोिटस
इंचियोनएशियाड में कांस्य पदक लेने से मना करने वाली बॉक्सर एल. सरिता देवी के प्रति बॉक्सिंग इंडिया सहानुभूति दर्शा रही है, लेकिन उनके पति पूर्व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर थोइबा सिंह के प्रति सख्ती भी बरत रही है। बॉक्सिंग इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ से सरिता के मामले में उदार फैसला करने की अपील की है। उसने इसके विपरीत सरिता के पति थोइबा सिंह और निजी कोच लेनिन मेपी पर अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। थोइबा आैर लेनिन पर आरोप है कि एशियाड के दौरान रिंग में प्रवेश कर अभद्र भाषा का उपयोग किया था।
जजौदिया ने कहा कि हमने आईबा को बताया है कि उस दौरान सरिता भी भावनाआें में बह गई थीं, लेकिन उन्होंने अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांग ली थी। हमें यकीन है कि आईबा के चार सदस्यीय अनुशासन आयोग में बैठे हुए बेहद सुलझे लोग तमाम हालात को समझेंगे और सरिता को राहत देने वाला कोई फैसला लेंगे।