पेस आईपीटीएल में नहीं खेलना चाहते
नई दिल्ली | आईपीटीएलसंस्थापक भारतीय स्टार महेश भूपति ने खुलासा किया है कि उनके पूर्व डबल्स पार्टनर लिएंडर पेस लीग में खेलने के इच्छुक नहीं थे। उन्होंने कहा कि हमने पेस को टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में खेलने का निमंत्रण भेजा था, लेकिन उन्होंने यहां भाग लेने से इनकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना के रूप में दो भारतीय स्टार ही आईपीटीएल का हिस्सा बने हैं, जबकि दुनिया के नंबर एक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक और नंबर दो रोजर फेडरर इस लीग में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमदेव देवबर्मन को भी इसके लिए आमंत्रित किया गया था, लेिकन उन्होंने चैंपियन टेनिस लीग में खेलने को प्राथमिकता दी।
जबकि पेस खेलना ही नहीं चाहते थे। भूपति ने सिंगापुर और मनीला के बाद दिल्ली में भी लीग के सफल आयोजन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह शानदार शुरुआत है और अगले वर्ष फरवरी में लीग का दूसरा सत्र खेला जाएगा।