पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैं फिर भारत दौरे पर आऊंगा : फेडरर

मैं फिर भारत दौरे पर आऊंगा : फेडरर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई िदल्ली | भारतमें मिले बेपनाह प्यार से अभिभूत स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने कहा कि वह भविष्य में इस खूबसूरत देश के लंबे दौरे पर आएंगे। इंडियन प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के दिल्ली चरण में हिस्सा लेने आए फेडरर ने दो दिन कोर्ट और होटल में ही बिताए। लेकिन अपने स्वागत से वह अभिभूत हो गए। उन्होंने रवाना होने से पहले ट्विटर पर लिखा, ‘जो शानदार पल मैंने यहां बिताए, वे हमेशा मेरी यादों में रहेंगे। शुक्रिया नई दिल्ली। दर्शकों का जबर्दस्त सहयोग मिला। मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’ इससे पहले उन्होंने भारत में अपने अनुभव के बारे में कहा, ‘मुझे भारत में काफी मजा आया। मैं इस तरह के दौरे ज्यादा नहीं करता, लेकिन एक दिन लंबे दौरे पर भारत आऊंगा। उम्मीद है कि कुछ स्थानीय लोगों का मुझे साथ मिलेगा। मुझे भारत में बहुत कुछ देखना है और मैं अपने परिवार के साथ आऊंगा। मैं इस खूबसूरत देश में घूमना चाहता हूं।’





वह सत्र की शुरुआत ब्रिसबेन से करेंगे जिसके बाद अगले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपन खेलना है।