पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकियों को दिया वोटिंग से जवाब

आतंकियों को दिया वोटिंग से जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{झारखंड में 61 फीसदी लोगों ने डाले वोट

{चौथे दौर की वोटिंग 14 दिसंबर को

भास्करन्यूज नेटवर्क|श्रीनगर/रांची

जम्मू-कश्मीरके जिस उरी में चार दिन पहले आतंकियों ने 11 सुरक्षाबलों की जान ली थी, उसने भारी वोटिंग के जरिए आतंकियों को करार जवाब दिया। विधानसभा चुनाव के तीसरे दौर में यहां 79 फीसदी वोटिंग हुई। यह राज्य में पिछले दो चरण की कुल वाेटिंग (71 फीसदी) से आठ फीसद अधिक है।

वैसे, तीसरे दौर की ओवरऑल वोटिंग की बात करें तो मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की 16 सीटों में 58 फीसदी वोटिंग हुई। पिछले विधानसभा चुनावों में इन 16 सीटों पर 50-52 फीसदी वाेटिंग हुई थी। यानी सभी सीटों पर कुल वोटिंग भी छह से आठ फीसद तक ज्यादा।

इस बार सबसे अधिक 82.14 फीसदी वोट चरार-ए-शरीफ में पड़े। बीरवाह में 120 साल की महिला ताज बेगम ने डाला वोट। वहीं, झारखंड में 17 सीटों पर 61 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। दोनों ही राज्यों में वोटिंग शांतिपूर्ण रही। यहां पांच चरण में चुनाव हैं। चौथे दौर की वोटिंग 14 दिसंबर को है।

मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

नेशनलब्यूरो |नई दिल्ली

कांग्रेसने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज करने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि मोदी ने सोमवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर मैदान और सांबा में चुनावी जनसभाएं की जबकि एक दिन बाद मंगलवार को वाेटिंग थी। कांग्रेस लीगल सेल ने आयोग को पत्र भेजकर कहा है कि चुनाव आचार संहिता के अनुसार मतदान के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाता है। ऐसे में प्रधानमंत्री की शेर-ए-कश्मीर मैदान की चुनावी रैली को पूरे जम्मू-कश्मीर में प्रचारित और प्रसारित कराया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बड़गाम में सेना के जवानों पर हुए हमले और उस सिलसिले में उठाए गए कदमों का जिक्र अपने भाषण में किया।





ऐसा करके उन्होंने सेना का राजनीतिकरण करने की कोशिश की है। दोनों ही मामले आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में आते हैं।

अफजल के जिले में 10 फीसदी ज्यादा वोट

संसदहमले के दोषी अफजल गुरू के जिले सोपोर में पिछले बार के मुकाबले 10 फीसदी अधिक वोटिंग हुई। यह आंकड़ा 2008 में 19.95 फीसदी था। इस बार 30 फीसदी रहा। हालांकि, अफजल के गांव घाट सीर जगीर में सिर्फ दो लोगों ने वोट डाले।