पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर आम खास आदमी में दिखा वोटिंग का उत्साह

हर आम खास आदमी में दिखा वोटिंग का उत्साह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबसे पहले वाेट डालने वालों में रहे उपराष्ट्रपति, सोनिया गांधी, केजरीवाल, किरण बेदी और डॉ. हर्षवर्धन

भास्कर न्यूज नई दिल्ली

दिल्लीविधानसभा के चुनावों में शनिवार को जल्दी मतदान करने वाले लोगों में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, आप के नेता अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार किरण बेदी और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन शामिल थे। इन चुनावों में सभी की नजरें आप और भाजपा पर टिकी हैं।

चुनाव में कड़ी चुनौती पेश करने वाले आप नेता केजरीवाल ने प्रतिष्ठित नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की बीके दत्त कालोनी स्थित मतदान केंद्र में सुबह लगभग 10 बजे अपना वोट डाला। केजरीवाल की भाजपाई प्रतिद्वंद्वी किरण बेदी ने मालवीय नगर स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद लोगों से बड़ी संख्या में बाहर आने और वोट डालने की अपील की।

दिल्ली चुनावों में कांग्रेस का चेहरा बने अजय माकन ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि समर्थन वाली स्थिति पैदा होने पर पार्टी तो आप को कभी समर्थन देगी और ही उससे समर्थन लेगी। वर्ष 2013 में हुए चुनावों के बाद कांग्रेस ने आप को सरकार बनाने के लिए बाहर से समर्थन दिया था। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने 49 दिन तक सत्ता में रहने के बाद सरकार इस्तीफा दे दिया था। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्र भूषण कुमार सबसे पहले मतदान करने वाले कुछ लोगों में शामिल थे। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि इन चुनावों में विजय भाजपा की होगी।

सबसे अधिक मतदान गोकलपुर और सबसे कम मतदान दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र में हुआ।

विधानसभामतदान (फीसदी में)

नरेला65.72

बुराड़ी 66.16

तिमारपुर 66.47

आदर्श नगर 66.84

बादली 63.42

रिठाला 65.95

बवाना (एससी) 61.46

मुंडका 62.47

किराड़ी 65.18

सुल्तानपुर माजरा (एससी) 67.9

नांगलोई जाट 63.56

मंगोलपुरी (एससी) 71.78

रोहिणी 67.26

शालीमार बाग 68.36

शकूर बस्ती 70.98

त्रिनगर 70.92

वजीरपुर 68.37

माडल टाउन 66.06

सदर बाजार 71.71

चांदनी चौक 65.18

मटिया महल 69.16

बल्ली मारन 68.26

करोलबाग (एससी) 67.15

पटेल नगर (एससी) 67.94

मोती नगर 69.3

मादीपुर (सुरक्षित) 70.93

राजौरी गार्डन 72.08

हरी नगर 67.82

तिलक नगर 70.73

जनकपुरी 71.23

विकासपुरी 64.87

उत्तम नगर 70.86

द्वारका 67.68

मटियाला 66.42

नजफगढ़ 68.46

बिजवासन 63.02

पालम 64.78

दिल्ली कैंट 58.47

राजेंद्र नगर 62.46

नई दिल्ली 64.28

जंगपुरा 64.14

कस्तूरबा नगर 67.1

मालवीय नगर 66.04

आरके पुरम 63.74

महरौली 62.47

छतरपुर 67.08

देवली 67.42

अंबेडकर नगर 69.47

संगम विहार 66.76

ग्रेटर कैलाश 66.66

कालकाजी 64.68

तुगलकाबाद 65.62

बदरपुर 65.63

ओखला 60.82

त्रिलोकपुरी (एससी) 71.57

कोंडली (एससी) 69.99

पटपडगंज 65.15

लक्ष्मी नगर 66.9

विश्वास नगर 68.75

कृष्णा नगर 71.97

गांधी नगर 66.61

शाहदरा 69.3

सीमापुरी (एससी) 72.89

रोहतास नगर 69.98

सीलमपुर 71.62

घोंडा 66.38

बाबरपुर 66.11

गोकलपुर (एससी) 73.46

मुस्तफाबाद 70.44

करावल नगर 68.87

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन मतदान के बाद मत-िचन्ह दिखाते हुए।

आप नेता मनीष सिसौदिया ने अपने परिवार के साथ किया मतदान।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली मतदान के बाद।

राजधानी में विधानसभा चुनाव में शनिवार को लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उत्साह से भरे लोग सुबह से लाइन में लग मतदान करने पहुंचे। एक मतदान केंद्र के बाहर का दृश्य। फोटो: एजेंसी