पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 107 साल की जेवती पहुंचीं मतदान केंद्र

107 साल की जेवती पहुंचीं मतदान केंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। शनिवारको हुए मतदान में नौजवानों ने ही नहीं बल्कि वयोवृद्ध मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का बढ़ चढ़कर इस्तेमाल किया। दिल्ली वालों के लिए मिसाल कायम की 107 साल की जेवती देवी ने। चलने में अक्षम के बावजूद वे शनिवार सुबह मतदान के लिए लिए जनकपुरी विस क्षेत्र के महावीर इन्क्लेव स्थित पोलिंग बूथ नंबर 128 के निगम के प्राइमरी स्कूल में मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचीं।





जेवती लाल की ही तरह माडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के एसबीआई कॉलोनी स्थित मॉडल पोलिंग बूथ पर 88 वर्षीय ज्ञान चंद्र गुप्ता अपने बेटे और नातिन के साथ मताधिकार करने के लिए पहुंचे। शारीरिक रूप से अक्षम होने के चलते ज्ञान चंद्र गुप्ता ने अपने घर से पोलिंग बूथ तक का सफर ह्वील चेयर से तय किया।