मतदान केदिन हिट रही स्याही वाली सेल्फी
नई दिल्ली। राष्ट्रीयराजधानी में मतदान को लेकर शनिवार को मतदाताओं में खासा जोश दिखा और बहुत लोगों ने इसी उत्साह में स्याही लगी अपनी अंगुली की सेल्फी भी ली और तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर अपलोड कीं। बहुत सारे मतदाताओं ने ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर स्याही वाली सेल्फी तस्वीरों को अपलोड किया। ‘डेल्ही वोट्स’ और ‘गेटइंक्ड’ जैसे हैशटैग्स दिन भर काफी चर्चित देखे गए। वरूण शर्मा नामक युवक ने ट्विटर पर सेल्फी पोस्ट की और लिखा ‘फ्रैंक फर्ट से आया और वोट दिया कि एक स्थिर और अनुभवी सरकार बने।’ दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ।