पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटा आमआदमी पार्टी पापा भाजपा के समर्थक

बेटा आमआदमी पार्टी पापा भाजपा के समर्थक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। दिल्लीविधानसभा चुनाव में कुछ ऐसा भी दृश्य देखने को मिला, जहां एक ही परिवार के अलग-अलग सदस्यों ने अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों को वोट देने की बात की। दक्षिणी दिल्ली के चितरंजन पार्क के निवासी और बी.काम द्वितीय वर्ष के छात्र विपुल पहली बार मतदान केन्द्र पर पहुंचे। विपुल की पसंद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल हैं, जबकि उनके पापा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पसंद है।