- Hindi News
- जब बूथपर पहुंचे एक पार्टी के दो कार्यकर्ता
जब बूथपर पहुंचे एक पार्टी के दो कार्यकर्ता
नई दिल्ली। तुगलकाबादरेलवे कॉलोनी स्थित मतदान केन्द्र पर एक नया नजारा देखने को मिला। मतदान केन्द्र के अंदर एक पार्टी के दो कार्यकर्ता टोपी लगाए और गले में पार्टी का पटका लपेटे पहुंच गए और वहां पर तैनात सभी कर्मचारियों का अभिवादन किया। इस मामले में वहां पर तैनात अधिकारी की दलील थी कि वह इनसे झगड़ा तो नहीं कर सकते हैं।