पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप ने बेदी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया

आप ने बेदी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. आमआदमी पार्टी के कृष्णानगर नगर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर शनिवार को भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग को भेजे पत्र में आप ने किरण बेदी पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार सुबह रोड शो और बाइक रैली निकालने का आरोप लगाया। आप के अनुसार इन कार्यकर्ताओं के पास प्रचार सामग्री थी और उन्होंने मतदाताओं से बातचीत की। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान पांच फरवरी को शाम छह बजे ही थम गया था। पत्र में कहा गया है,‘कृष्णानगर से भाजपा प्रत्याशी किरण बेदी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पदयात्रा-बाइक रैली निकाली और वे सभी मतदाताओं से मिलीं। इन सैकड़ों कार्यकर्ताओं के पास प्रचार सामग्री थीं। उन्होंने पांच किलोमीटर की पदयात्रा एवं बाइक रैली निकाली।’





पार्टी ने कृष्णानगर इलाके में यह रैली निकाले जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से किरण बेदी केे खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।