पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेला केझंगोला गांव में हुआ मतदान का बहिष्कार

नरेला केझंगोला गांव में हुआ मतदान का बहिष्कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। नरेलाविधानसभा क्षेत्र स्थित झंगोला गांव के निवासियों ने मतदान का बहिष्कार किया। दोपहर 12.30 बजे तक इस गांव के दो पोलिंग बूथों पर सिर्फ 19 वोट डाले गए। इस गांव में करीब 1800 मतदाता पंजीकृत हैं। जिन लोगों ने मतदान किया उनके बारे में कहा जा रहा है कि वे गांव छोड़ चुके हैं। लिहाजा उन्हें बहिष्कार के बाबत पता नहीं था। गांव वालों का कहना है कि विकास को लेकर गांव की उपेक्षा को देखते हुए उन्होंने मतदान के बहिष्कार का फैसला लिया है। आयोग के अधिकारियों के अनुसार मतदाताओं को मतदान के लिए मनाया जा रहा है।